BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की हालत अब पहले से बेहतर, नहीं होगी और एंजियोप्लास्टी
नई दिल्ली
पूर्व भारतीय कप्तान और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की हालत अब पहले से बेहतर है, वुडलैंड्स हॉस्पिटल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिनके हिसाब से गांगुली पहले से ठीक हैं इसलिए डॉक्टर्स ने फैसला किया है कि अब उन्हें और एंजियोप्लास्टी की जरूरत नहीं है। उनका रेस्पिरेटरी रेट 15 प्रति मिनट है और उनका ECG भी नार्मल है और उनका शरीर पूरी तरह से दवाओं पर रिएक्शन दे रहा है, ऐसे में डॉक्टर्स की ओर से फैसला किया गया है कि अब गांगुली को अगले एंजियोप्लास्टी की जरूरत नहीं है।
बता दें कि आज अस्पताल के मेडिकल बोर्ड की मीटिंग हुई, जिसमें गांगुली की हेल्थ के बारे में चर्चा हुई, उसके बाद मेडिकल बोर्ड ने ये फैसला लिया है। उन पर निगरानी रखी जा रही है, अगर सबकुछ सही रहा तो उन्हें एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी, हालांकि उन्हें अपना अभी खास ख्याल रखना होगा, डॉक्टरों ने उनके लिए एक मेडिकल प्लान तैयार किया है, जिसका कड़ाई से उन्हें पालन करना होगा।

पाठको की राय